फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शिकायत से इंकार पर हुई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दुष्कर्म के एक मामले में एसपी ने डीएसपी को जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। दरअसल जिस मामले में केस दर्ज किया गया है, उसमें संबंधित महिला ने शिकायत करने से इंकार किया है। ऐसे में अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर शिकायतकर्ता महिला कौन है, जिसके आधार पर पुलिस ने किसी व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि पहले उसके पास महिला थाने से फोन आया कि आप पर दुष्कर्म करने का आरोप है, इसीलिए आप थाने में आइए। इसके बाद महिला थाने से ही फोन आया कि जिस महिला के नाम से शिकायत दी गई थी, वह इससे इंकार कर रही है, इसीलिए उसे थाने में आने की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद उसके पास पूंडरी पुलिस थाने से फोन आया कि उसके खिलाफ दी गई एक शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया है, जबकि जिस दिन उसके खिलाफ केस दर्ज करने की बात कही जा रही है, उस दिन वह न्यायालय में गवाही देने गया था। जांच के बाद फिर पता चला कि जिस महिला के नाम से शिकायत दर्ज कराई गई है, वह महिला शिकायत देने की बात से इंकार कर रही है। मामला उजागर होने के बाद अब एसपी ने मामले की जांच डीएसपी रविंद्र सांगवान को सौंपी है। साथ ही तीन दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है।
डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि महिला थाने में 22 अप्रैल को शिकायत पहुंची थी। इसके बाद एसपी कार्यालय से पूंडरी पुलिस थाने में निर्देश जारी किए गए, जिस पर केस दर्ज हुआ। ऐसे में अब यह जांच की जा रही है कि यह शिकायत एसपी कार्यालय में कौन देकर गया था। तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट एसपी को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें