फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर पर धोखाधड़ी और दुर्व्यवहार का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी पुलिस थाने में एक महिला की शिकायत पर एक फाइनेंसर के खिलाफ एक महिला के साथ धोखाधड़ी करने, दुर्व्यवहार करने व जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसे किसी काम के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी बीच उसने फाइनेंसर गुरमेल 50 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके बाद उक्त फाइनेंसर ने उसे बीस प्रतिशत सैकड़ा की दर से ब्याज की मांग शुरू कर दी। वह ब्याज देती रही। इसके बाद जब वह अपनी आर्थिक हालत के कारण ब्याज नहीं दे पाई तो उक्त आरोपी ने उसकी जमीन पर उसे लोन करवाने का आश्वासन दिया। वह उसकी बातों में आ गई। आरोपी ने उसके कागजातों पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद आरोपी ने उनसे उनकी नई मोटरसाइकिल ले ली। साथ ही एक निजी कंपनी में गिरवा रखा हुआ सोना भी अपने नाम करवा लिया। इतना सब करने के बावजूद आरोपी उन पर दबाव बना रहा है। वह उनसे दो लाख 18 हजार रुपये का मांगता रहा। उसने यह राशि भी दे दी। इसके बाद भी वह उसके जमीन के कागजात, मोटरसाइकिल और सोना भी वापस नहीं कर रहा है। वह अपने बेटे और बेटी को साथ लेकर जब उसका हिसाब करने पहुंची तो फाइनेंसर ने उससे दुर्व्यवहार किया। उन्हें जातिसूचक शब्द भी कहे। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें