फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग कैथल की टीम ने उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ के शहर धौलाना में छापामार कर एक भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दलाल सहित तीन लोगों को काबू किया है। इस दौरान अल्ट्रासाउंड कर गर्भ में लड़की बताने वाली महिला चिकित्सक फरार हो गई। विभाग की टीम ने संबंधित थाने में केस दर्ज करवाने पहुंची हुई है।
विज्ञापन

कैथल स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव पूनिया, डॉ. संदीप जैन, राजेश कुमार और हापुड़ के स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. दिनेश खत्री की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति यूपी के गाजियाबाद में महिलाओं को ले जाकर भ्रूण लिंग जांच करवाते हैं। इस पर एक टीम का गठन कर एक महिला ग्राहक को तैयार करके दलाल से संपर्क किया गया। दलाल ने महिला ग्राहक को गाजियाबाद बुलाया। इसके बाद दलाल ने इस कार्य के लिए 30 हजार रुपये मांगे। इसी बीच दलाल ने महिला ग्राहक को हापुड़ के शहर धौलाना बुला लिया। जहां उसने एक महिला ग्राहक को अंदर भेजा। चिकित्सक ने महिला के गर्भ में लड़की बताई। इसके बाद सूचना मिलते ही टीम ने छापा मार दिया। इस दौरान चिकित्सक फरार हो गई, लेकिन पुलिस ने गाजियाबाद निवासी मोहम्मद हसान, चंद्रप्रकाश और बॉबी को गिरफ्तार कर लिया।
वर्जन
सीएमओ जयंत आहुजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हापुड़ के निकट धौलाना में छापा मारकर तीन लोगों को काबू किया है। वहां पुलिस में केस दर्ज करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें