फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं लेकर साइलोज में पहुंचा किसान, ताला लगा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। एक अप्रैल से गेहूं खरीद के सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। खरीद न होने से किसानों को अपनी उपज लेकर क्रय केंद्रों से वापस लौटना पड़ रहा है। इससे किसानों में रोष है। मंगलवार को पाबला निवासी किसान रविंद्र गेहूं की ट्रॉली लेकर सोलू माजरा स्थित अदानी एग्रो के साइलोज में पहुंचा तो वहां गेट पर ताला लटका मिला। जब किसान ने वहां गेट पर कर्मचारी से कहा कि गेट खोल दो तो उसे जवाब मिला कि यहां अभी गेहूं की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। इससे परेशान होकर किसान ने भाकियू के कार्यकर्ताओं को बुलाया।
विज्ञापन

किसान के समर्थन में भाकियू के प्रदेश महासचिव भूरा राम पबनावा कार्यकर्ताओं सहित सोलूमाजरा अदानी एग्रो के साइलो में पहुंचे और अदानी प्रबंधक से बातचीत की। अदानी प्रबंधक अजय शर्मा और खरीद एजेंसी एफसीआई ने भाकियू को कहा कि वे गेहूं खरीद के लिए तैयार बैठे हैं। किसान मार्केट कमेटी से आनलाइन गेट पास ले आएं। जब मार्केट कमेटी के कर्मचारियों से किसानों ने गेट पास मांगा तो उन्होंने असमर्थता जाहिर की। पबनावा ने आरोप लगाया है कि मार्केट कमेटी के अधिकारी जानबूझकर किसानों को परेशान करने पर तुले हुए हैं। सरकार एक अप्रैल से गेहूं खरीद का ढिंढोरा पीट रही है जबकि धरातल पर सच्चाई कोसों दूर है। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी भरे शब्दों में कहा है कि सोलूमाजरा अदानी एग्रो में गेहूं की खरीद तुरंत शुरू करवाई जाए अन्यथा उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा। किसान रविंद्र ने बताया कि 11 किलोमीटर दूर से गेहूं बेचने आया था। इसके लिए चार हजार रुपये ट्रैक्टर का किराया देना पड़ा। अब दोबारा किराया खर्च करना पड़ेगा।
ढांड मार्केट कमेटी के सचिव देवेंद्र ने कहा कि अब तक आढ़तियों का रिकॉर्ड तैयार नहीं हुआ है। जो विभाग मुख्यालय से होना है। जब तक यह कार्य पूरा हो जाता, तब तक आनलाइन गेट पास नहीं कट सकते। विभाग के उच्चाधिकारियों से बात चल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि बुधवार को आढ़तियों के रिकार्ड का कार्य पूरा हो सकता है। उसके तुरंत बाद किसानों को गेहूं के गेट पास जारी कर दिए जाएंगे। हमने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें