फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन लेने के लिए फर्जी एनओसी बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर एक ही जमीन पर दो बैंकों से लोन लिया गया। इसके लिए फर्जी एनओसी का इस्तेमाल किया गया। इस आशय की शिकायत पर पूंडरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार जांच के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के मैनेजर कुमार मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी जिले सिंह ने मई 2016 में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक से लोन लिया था। आरोपी ने लोन लेने के लिए फर्जी एनओसी भी दी। लोन लेते समय कहा गया कि उनकी जमीन पर किसी अन्य बैंक का लोन बकाया नहीं है। झूठे प्रमाण देकर 14 लाख 21 हजार रुपये का लोन ले लिया, लेकिन बाद में किस्त नहीं भरी। जब जांच करवाई गई तो पता चला कि जिस जमीन पर लोन लिया गया है, उसी जमीन पर दूसरे बैंक का भी लोन बकाया है। आरोपी ने फर्जी कागजात के आधार पर बैंक से लोन लेकर धोखाधड़ी की है। पूंडरी थाना पुलिस ने आरोपी जिले सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें