फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री कर्मी ने 10 लाख 39 हजार 544 रुपये हड़पे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में एक झाड़ू फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मी ने हिसाब-किताब में दुकानदारों से एकत्रित 10 लाख 39 हजार 544 रुपये हड़प लिए। फर्म के मालिक ने विक्रेता के खिलाफ धोखाधड़ी से रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

खुराना रोड स्थित इंप्लाइज कॉलोनी निवासी जगमेल सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वे सिरटा रोड पर मैसर्ज मिनल ट्रेडर्स का प्रोपराइटर है। जो इस फर्म से झाड़ू बनाने का कारोबार चलाता है। कृष्ण शर्मा निवासी पट्टी चौधरी बालाजी कॉलोनी कुतुबपुर रोड को फर्म में बतौर विक्रेता रखा हुआ था। फर्म से झाड़ू कैथल शहर या जिले से बाहर कई जगहों पर जाता था। उक्त कारोबार के पैसों का लेने देने विक्रेता ही करता था। विक्रेता द्वारा अलग-अलग दुकानदारों से लेनदेन का 10 लाख 39 हजार 544 रुपये जमा किया हुआ था। इसी बीच विक्रेता इस राशि को लेकर फरार हो गया और फर्म से काम छोड़ चला गया। इसके बाद जब उसे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन बंद आ रहा है। पीड़ित ने कहा कि आरोपी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। इसके बाद पैसे मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ के धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें