फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में बिजली की समस्या अब भी बनी हुई, शहर में सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था अब भी गड़ बड़ाई हुई है, लेकिन शहर में पिछले दो दिनों से बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ है। ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्या को लेकर रोजाना 10 से 15 शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन

गांवों में रहने वाले उपभोक्ता राजेंद्र, सुभाष, रामदिया, सोमप्रकाश, हरिचंद्र, रामा, जमना, सुनील का कहना है कि गांव में निगम ने बिजली की सप्लाई पहले ही बंद की हुई है। इसके साथ ही रात को भी चार से पांच कट लगाए जा रहे हैं। गर्मी के मौसम में परेशान हो चुके हैं। पीने का पानी भी बिजली सप्लाई बंद रहने के कारण नहीं मिल पा रहा है। मोटर न चलने के कारण लोग अपनी टंकियों में पानी नहीं भर पाते हैं। खेतों के ट्यूबवेल से पानी लाना पड़ रहा है। रात के समय बिजली न होने से मच्छर भी परेशान करते हैं। जगमग योजना के तहत 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने की बात कही जा रही है, लेकिन बिजली आने-जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में पांच घंटे तक भी मुश्किल से बिजली मिल रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि शाम को छह बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक बिजली सुचारु रूप से जारी रखी जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। बिजली निगम के एक्सईएन प्रदीप गोयत ने बताया कि बिजली सुचारू रखने के लिए कर्मचारी दिन रात जुटे हुए हैं। जिस गांव में बिजली समस्या आती है। वहां पर तुरंत कर्मचारी पहुंच जाते हैं। आने वाले दिनों में बिजली की कोई समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें