फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर रेड क्रॉस ग्रुप चलाएगा नशा मुक्ति अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। जूनियर रेड क्रॉस काउंसलर अध्यापक नशामुक्ति अभियान चलाएंगे। सरकारी स्कूल हरिगढ़ किंगन में जूनियर रेडक्रॉस काउंसलर गोल्ड मेडलिस्ट प्राध्यापक राजा सिंह झींजर ने कहा कि नशे की आदत से मजबूर व्यक्ति अपने परिवार की खुशहाली और सामाजिक विकास में अभिशाप साबित होता है। युवाओं में नशीले पदार्थों का बढ़ता प्रचलन चिंता का गंभीर विषय है और इसके दुरुपयोग ने जहां दिलोदिमाग व सोचने की शक्ति नष्ट की है, वहीं अनेक गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का जन्म हुआ है। उन्होंने कहा कि नशे की लत को प्रबल इच्छा शक्ति से ही रोका जा सकता है। प्राध्यापक विजय कुमार ठाकुर ने विद्यार्थियों को सचेत किया कि मादक पदार्थ भूख और वजन कम कर मनुष्य को मानसिक और शारीरिक रूप से असमर्थ बना देते हैं। अध्यापक भविष्य में जागरूकता अभियान चलाएंगे। इस मौके पर मौलिक मुख्य अध्यापिका नवनीत बाला, राजा सिंह झींजर, प्राध्यापक चंद्रभान वर्मा, प्रोमिला रानी, सरोज बाला, अमिता, ओमी देवी, मनजीत कौर, धर्म सिंह, बलकार सिंह अध्यापक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें