फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल न भरने पर शेरगढ़ के सरकारी स्कूल का काटा बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बिजली निगम की ओर से जिले में कनेक्शन काटो अभियान चलाया गया। इसके तहत बिजली बिल न भरने पर शुक्रवार को शेरगढ़ के सरकारी स्कूल का कनेक्शन काट दिया गया। स्कूल पर 80 हजार रुपये से ज्यादा बिजली का बिल बकाया था। निगम की टीम अब बिजली के बकाया बिल वाले स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों के कनेक्शन काटने का काम करेगी।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 68 हजार उपभोक्ताओं पर करीब 200 करोड़ का बिजली बिल बकाया है। इसमें 987 औद्योगिक कनेक्शन शामिल है। जिन पर 16 करोड़ रुपये की राशि बकाया है। इसमें घरेलू 6974 कनेक्शन है। निगम के कर्मचारी घर-घर जाकर इन उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा कराने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। वहीं तीन-चार बार आग्रह करने के बाद भी बिल जमा नहीं कराने पर निगम की 24 टीमें उपभोक्ताओं के घर- घर जाकर कनेक्शन काट रही है।
एक्सईन प्रदीप गोयत ने बताया कि बिजली के बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का अभियान जारी है। रोजाना टीम गांव- गांव जाकर कनेक्शनों को काट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें