नारायण सेवा संस्थान उदयपुर शाखा की ओर से दो जनवरी को हनुमान वाटिका में दिव्यांग बंधुओं के लिए निशुल्क शिविर लगाया जाएगा। ये जानकारी कैथल शाखा के प्रधान डॉक्टर विवेक गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। कार्यक्रम में डीसी प्रदीप दहिया मुख्य अतिथि रहेंगे। इस शिविर में नारायण सेवा संस्थान उदयपुर से आने वाली डॉक्टरों व साधकों की टीम द्वारा दिव्यांग बंधुओं का जांच की जाएगी। जिन दिव्यांग बंधुओं का ऑपरेशन से इलाज संभव होगा, उनको शाखा कैथल द्वारा उदयपुर भेजकर निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। शाखा संरक्षक सतपाल मंगला ने बताया की इस शिविर में कोविड नियमों का पालन किया जाएगा। शाखा सचिव डॉ. अनिल जिंदल ने बताया की शिविर के दौरान दिव्यांग बंधुओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रबंध किया गया है।