फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स के पद पर भर्ती करवाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एक व्यक्ति ने सीएम मनोहर लाल का करीबी बताकर महिला को नर्स के पद पर भर्ती करवाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठग लिए। थाना सिविल लाइन पुलिस ने महिला के पति काकौत निवासी विक्रम की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विक्रम ने बताया कि उसकी गांव में दूध डेयरी हैै। उसकी पत्नी ने नर्स का कोर्स किया है। उसकी साल 2020 में आरोपी जीरकपुर निवासी राहुल गोयल के साथ मुलाकात हुई थी। राहुल ने बताया कि उसकी पहुंच बड़े-बड़े लोगों के साथ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी उसकी कोई बात नहीं टालते हैं। उन्हीं दिनों उसकी पत्नी गुरमीत ने नर्स पद के लिए आवेदन किया था। उसने इसकी जानकारी आरोपी राहुल को दी। इस पर आरोपी ने कहा कि उसकी पत्नी को सरकारी नर्स के पद पर लगवा देंगे। सिके लिए आठ लाख रुपये देने होंगे।
इसके बाद राहुल गोयल ने उसे अपना बैंक खाता नंबर दिया और पांच लाख रुपये खाते में डालने के लिए कहा। उसने आठ जनवरी 2021 को उसके खाते में पांच लाख रुपये डाल दिए। थोड़े दिन बाद आरोपी कैथल आया और बाकी के बचे हुए तीन लाख रुपये मांगे। उसने जनवरी के आखिरी सप्ताह में तीन लाख रुपये कैथल की हनुमान वाटिका में काकौत निवासी रिंकू व सिधानी निवासी रामकुमार सिंह के सामने आरोपी दिए। आरोपी ने रुपये लेने के बाद पत्नी को नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसकी पत्नी को आरोपी नौकरी नहीं लगवा पाया। बाद में परीक्षा रद्द हो गई। जब उसने आठ लाख रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने जुलाई 2021 में चार लाख रुपये का चेक दिया। उसने विक्रम के नाम से भरकर दिया था। उसने चेक बैंक में दिखाया तो कर्मचारी ने कहा कि इसमें गलती है। इस चेक से रुपये नहीं मिल सकते। दूसरा चेक भरवा कर लाओ। जब आरोपी से बात की तो उसने कहा कि वह दूसरा चेक देगा और पहला चेक वापस ले लिया। जब दूसरा चेक मांगा तो काफी समय तक आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में रुपये देने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी।
नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख रुपये ठगने के आरोपी राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने मुख्यमंत्री का करीबी बताकर यह ठगी की है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा। - सतीश कुमार, एसएचओ थाना सिविल लाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें