फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता अब रोहतक में दिखाएंगे चमक

विज्ञापन
44-कैथल। जिला यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खेल का प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ी। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। खेलो इंडिया में पदक लाने वाले पुरुष व महिला बॉक्सर रोहतक में आयोजित होने वाली यूथ स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 25 जून तक किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को यह जानकारी जिला खेल अधिकारी अमरजीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कैथल के बॉक्सिंग खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। ये कैथल जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोच राजेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, अमरजीत, विक्रम ढुल ने बताया कि उन्हें अपनी खिलाड़ियों पर विश्वास है कि वे अपनी मेहनत से एक बार फिर से सफलता हासिल करेंगे। गौरतलब है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जिले के 19 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
प्रतियोगिता के दौरान जिले के खिलाड़ियों ने 14 पदक हासिल किए। इनमें से छह स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। अब जिला खेल विभाग ने इन सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
भार वर्ग पुरुष बॉक्सर भार वर्ग महिला बॉक्सर
46 से 48 आर्यन 45 से 48 शिवानी
48 से 51 प्रदीप 50 से 52 स्नेहा
51 से 54 आशीष 52 से 54 मुस्कान
57 से 60 विशाल 54 से 57 काजल
60 से 63 कुश 60 से 63 मुस्कान
63 से 67 मुकेश 63 से 66 संजना
67 से 71 कुशपाल 66 से 70 लासू यादव
71 से 75 कृष 75 से 81 स्नेहा
75 से 80 विमल 81 से अधिक कीर्ति ढुल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें