फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डॉ. रूपेश दूसरी बार सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष

Thu, 14 Aug 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। हरियाणा लाइब्रेरी एसोसिएशन व डीएवी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित हुई। इस मौके पर हरियाणा लाइब्रेरी एसोसिएशन की सभा में 2025-2028 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज, लाडवा (कुरुक्षेत्र) के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. रूपेश गौड़ को लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं डॉ. एस.आर. रंगनाथन को पुष्पांजलि अर्पित करने और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश तुरान ने मुख्य अतिथि प्रो. संजीव शर्मा (अध्यक्ष, पुस्तकालय विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कॉलेज स्टाफ) का परिचय कराया। की संयोजक डॉ. सिमरजीत कौर ने उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रंगनाथन की पुस्तकालय संबंधी दृष्टि को आधुनिक युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी नवीनतम तकनीकों के साथ एकीकृत करने, सूचना साक्षरता को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों में पठन आदत विकसित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ताओं ने डिजिटल परिवर्तन, मीडिया एवं सूचना साक्षरता और पुस्तकालय आधुनिकीकरण जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।

कार्यशाला के बाद नई कार्यकारिणी का चुनाव निर्वाचन अधिकारी डॉ. अश्वनी शर्मा की देखरेख में हुआ। इसमें डॉ. रूपेश गौड़ को अध्यक्ष बनाया गया। अन्य पदाधिकारी: वरिष्ठ उपाध्यक्ष — डॉ. बालेश शर्मा, उपाध्यक्ष — डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, महासचिव — डॉ. अजय कुमार अरोड़ा, सचिव — डॉ. सिमरजीत कौर, वित्त सचिव — डॉ. लखपत सिंह, संयुक्त सचिव — डॉ. पवन कुमार बुरा, प्रेस सचिव — डॉ. अनिल सिंह। सह-मनोनित सदस्य: डॉ. नरेश कुमार, संदीप लोहत। कार्यकारिणी परिषद: डॉ. दीपक अहलावत, ओम पाल, डॉ. कौशल चौहान, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. राजिंदर कौर, डॉ. राजीव गाबा, डॉ. पिंकी मोर, अनिल शर्मा, अंजू सैनी और सुश्री अनुराधा शामिल हैं।
विज्ञापन


डॉ. गौड़ ने कहा कि वे हरियाणा में पुस्तकालयों के विकास, सहयोगात्मक कार्यक्रमों, क्षमता निर्माण और आधुनिक तकनीक के समावेश के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। बैठक का समापन महासचिव के आभार प्रस्ताव के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें