27 कैथल। कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढांड। सोशल मीडिया
कैथल। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद रामचंद्र गुर्जर ढांड ने रणदीप सुरजेवाला सहित पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, सह प्रभारी जितेंद्र बघेल तथा विधायक आदित्य व सुदीप सुरजेवाला का विशेष धन्यवाद किया।
ढांड ने कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए गर्व के साथ-साथ जिम्मेदारी का भी विषय है। वे कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए दिन-रात कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी संगठन को सशक्त बनाने और जनहित में सक्रिय रूप से जुटने का आह्वान किया।