फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबाव टीम पर नहीं आने देता..जब भी बड़े अपराध हुए, दबाव को आगे ट्रांसफर नहीं किया

विज्ञापन
Don't let the pressure come on the team..Whenever big offenses happened, the pressure was not transferred further - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
एसपी लोकेंद्र सिंह का कहना है कि बड़ी आपराधिक घटनाओं में हर तरह के दबाव को वे स्वयं अपने स्तर पर झेलते हैं। दबाव को अपनी टीम पर ट्रांसफर नहीं करते। वे उन्हें अपनी 100 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करने के निर्देश देते हैं।
विज्ञापन

यही कारण है कि पेपर लीक कांड हो, आढ़ती हत्या कांड हो या अन्य गैंग को पकड़ने का काम। कैथल पुलिस को काफी कम समय में बड़ी सफलताएं मिली हैं। अमर उजाला के साथ संवाद कार्यक्रम में एसपी लोकेंद्र सिंह ने जिले में अपराध की प्रवृति, स्थिति व पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार के विषय पर बेबाकी से बातचीत की और स्वीकार किया कि पुलिस के प्रति लोगों में विश्वास का जो अंतर है। उनका प्रयास है कि निष्पक्ष कार्रवाई से यह विश्वास का अंतर खत्म हो सके।
साल भर में कैथल में पुलिस की कार्यप्रणाली के सवाल पर एसपी ने कहा कि किसान आंदोलन के कारण पूरा साल पुलिस की अधिकतर ड्यूटी कार्यक्रमों, वीआईपी दौरे, किसानों के धरने-प्रदर्शनों में काफी रही है। यह अच्छी बात है कि सारी ड्यूटी काफी शांति पूर्वक रही। कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आया।
विज्ञापन

कैथल पुलिस की कुछ बड़ी उपलब्धियों में एसपी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर फैले परीक्षा लीक रैकेट को खत्म करना कैथल पुलिस की बड़ी उपलब्धि है। आढ़ती डबल मर्डर मामले में में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, मोबाइल चोर गिरोह, कई राज्यों में मोटरसाइकिल चोरी व उसे मोडीफाई करने वाला गिरोह, ट्रांसफार्मर चोर गिरोह, बालियां स्नैचिंग गिरोह पकड़ने सहित ढाई किलो स्मैक, 21 किलो अफीम सहित नशीले पदार्थों में तीन गुणा रिकवरी, हरियाणा सहित कई राज्यों में गाड़ियां चोरी करने वाला गिरोह सहित कई बड़ी वारदातों में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई कर सफलता हासिल की है। 112 सेवा में कैथल पुलिस को इसी सप्ताह सम्मान मिला है।
पेपर लीक कांड में इस समय चल रही कार्रवाई पर एसपी ने कहा कि कैथल पुलिस की यह बड़ी उपलब्धि रही। इसके बाद ही सीबीआई ने इस मामले में जांच शुरू की। अभी भी कैथल की दो एफआईआर, करनाल की दो एफआईआर में कैथल पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। कश्मीर से 2 लाख रुपये ईनामी 2 आरोपियों सहित 50 हजार रुपये ईनामी 8 ईनामी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इस मामले की जांच कर पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
अपराध ही न हों, इस दिशा में किए जा रहे काम पर एसपी लोकेंद्र सिंह बोले कि हर थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग को प्रभावी बनाने के लिए औचक निरीक्षण, पुलिस थानों के रजिस्टर में किए जा रहे कार्यों की जांच करते हुए अपडेट ली जाती है। वेलफेयर के उपाय किए जा रहे हैं। ताकि पुलिस कर्मचारी बिना किसी परेशानी के ड्यूटी कर सकें। 112 सेवा में 24 गाड़ियों के माध्यम से घायलों को अस्पताल ले जाकर कई लोगों की जान भी बचाई गई है।
कैथल में संगठित अपराध की स्थिति पर एसपी ने कहा कि जहां तक आपराधिक गैंग की बात है, कैथल में इस समय कोई एक्टिव गैंग नहीं है। कलायत क्षेत्र में बिन्नी गैंग कुछ सक्रिय हुआ था। जिसके सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अकस्मात घटनाओं में मर्डर होना, चोरी, नशे जैसे ज्यादा अपराध हैं।
बड़े आपराधिक मामलों में तत्पर कार्रवाई के दबाव को झेलने की रणनीति पर एसपी ने कहा कि सेंसेटिव मामलों में दबाव जरूर आता है। लेकिन हम अपना काम प्रोफेशनल तरीके से करते हैं। आढ़ती के मामले में लगातार दबाव रहा, लेकिन टीमें अपना काम कर रही थीं। मैंने सारा दबाव अपने स्तर पर लेकर टीम को फ्री रखा, ताकि वो बिना दबाव के अपना 100 प्रतिशत देकर काम करें। जब टीम अच्छे से काम करती है तो परिणाम आता है।
गांव मोहना दोहरे हत्याकांड में पहले एक आरोपी की गिरफ्तारी व बाद में लोगों की मांग पर मृतका बेटी के चाचा की गिरफ्तारी को लेकर उठे लोगों के सवाल पर एसपी ने कहा कि मुख्य आरोपी को पकड़ लिया था। उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस में यही कहा था कि कोई ओर बात सामने आएगी तो उसे भी काबू किया जाएगा। जांच में दूसरे आरोपी का नाम आया तो उसे भी गिरफ्तार किया गया। लोगों को भी धैर्य रखना चाहिए।
पुलिस थानों के एसएचओ के लगातार तबादलों के सवाल पर एसपी ने कहा कि उनका प्रयास है कि जो अच्छा काम करेंगे, उन्हें प्रभारी व अन्य जिम्मेदारी दी जाएंगी। जो नहीं करेंगे तो उनकी जगह नए लोगों को अवसर दिया जाएगा। साथ ही भ्रष्टाचार जैसी शिकायतों पर भी लगाम रहती है। पूरी क्षमता के साथ पुलिस कर्मचारी व अधिकारी काम करें। यही प्रयास रहता है।
साइबर क्राइम के मामले में एसपी ने कहा कि पिछले एक साल में आंदोलन व अन्य कारणों के कारण इस दिशा में जितना काम होना था, वह नहीं हो पाया। फिर भी वे स्वयं व अन्य कर्मचारी लगातार कोर्स कर रहे हैं। सॉफ्टवेयर अपडेट करवाए जाते हैं। कैथल पुलिस ने नोएडा से कॉल सेंटर, नूंह से भी कई गिरफ्तारी की हैं। सीएम ने हर जिले में साइबर थाना खोलने का ऐलान किया है। उससे काफी लाभ मिलेगा।
एसएचओ, डीएसपी व कई बार एसपी स्तर पर भी लोगों के संतुष्ट न होने की बात पर एसपी ने कहा कि पुलिस का काम ऐसा है कि दो पार्टी होती हैं। जिनमें से कई बार एक तो कई बाद दोनों असंतुष्ट रहती हैं। लेकिन पुलिस नियमानुसार काम करती है। कुछ लोग बिना जानकारी के भी रोष जताते हैं। जबकि वह काम पुलिस का होता ही नहीं। एक तरह से विश्वास की जो कमी है, उनका प्रयास है कि उसे दूर किया जाए। लोगों को भी पता होना चाहिए कि पुलिस कानून से बंधी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें