फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएमसी कुलधीर सिंह ने किया अंत्योदय मेले के दूसरे दिन निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पंचायत भवन में आयोजित अंत्योदय मेले में दूसरे दिन उप नगर आयुक्त कुलधीर सिंह ने निरीक्षण किया और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे पात्र लोगों को तुरंत लोन से संबंधित योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान योजना के तहत बीडीपीओ कार्यालय में पहले ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मेला लगा था। अब शहरी क्षेत्र के पात्र परिवारों को बुलाकर 19 विभागों की 57 योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उनके आवेदन लिए जा रहे हैं। पात्र लोगों को बैंकों के माध्यम से लोन दिलवाकर उन परिवारों की आय 1.80 लाख रुपये से अधिक किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
शनिवार को उप नगर आयुक्त कुलधीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के माध्यम गरीब व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर अंत्योदय ग्राम उत्थान मेलों का आयोजन किया गया है। इन मेलों में परिवार पहचान पत्र के माध्यम से 1 लाख 80 हजार रुपये से कम आय के पात्र व्यक्तियों का आमंत्रित किया जा रहा है। मेले में मौके पर ही काउंसलिंग करके उनके फार्म भरवाए जा रहे हैं। विभागों की योजनाओं कंप्यूटर, सिलाई एवं कढ़ाई, ब्यूटी, ग्रामीण स्व रोजगार, व्यक्तिगत ऋण योजना, प्रधानमंत्री कौशल योजना, हरहित रिटेल स्टोर, कृषि क्षेत्र, व्यापारिक क्षेत्र, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, हरियाणा ग्रामीण विकास योजना, मछली, बकरी, भैंस पालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम की खेती, सक्षम युवा योजना सहित कुल 57 योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस मौके पर डीएसडब्ल्यूओ कुलदीप शर्मा, ईओ कुलदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता हिमांशु लाटका, एलडीएम विनोद कुमार, मोहन, रेडक्रॉस के पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें