फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता गेट, चंदाना गेट, अमगढ़ गामड़ी व सीवन गेट स्थानों पर मिला डेंगू लारवा

विज्ञापन
Dengue larva found at Mata Gate, Chandana Gate, Amgarh Gamdi and Siwan Gate places - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
जिले में रविवार को डेंगू का कोई मरीज सामने नहीं आया है। अब जिले में डेंगू के 35 मरीज हैं। डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि कैथल में अधिकतर डेंगू का लारवा माता गेट, चंदाना गेट, अमगढ़ गामड़ी व सीवन गेट स्थानों पर मिला है।
विज्ञापन

यह लारवा ज्यादातर कूलर व फ्रीज के पीछे लगी कटोरी में इकट्ठे होने वाले पानी में मिला है। कूलर को निरंतर सुखाकर रखें व फ्रीज के पीछे लगी कटोरी में पानी इकट्ठा नहीं होने दें। नगर पालिकाओं व पंचायत विभाग द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में फोगिंग करवाई जा रही है। जहां पानी ठहरा हुआ है वहां पर टैमीपॉश का छिडक़ाव किया जा रहा है। डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को 121 जगहों पर डेंगू का लारवा मिला है। विभाग द्वारा संबंधितों को नोटिस जारी करते हुए लारवा को नष्ट किया गया है। अब तक 1164 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि डेंगू केलक्षणों के आधार पर डॉक्टर की सलाह लें व उपचार करवाएं।
जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। जिले में 4 एक्टिव केस हैं, जिनमें से एक मरीज को पीजीआई चंडीगढ़, एक शाह अस्पताल व 2 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में 11 हजार 240 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 890 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी दर 96.8 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.27 प्रतिशत है व मृत्यु दर 3.07 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे कुल 9507 व्यक्तियों में से 9505 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया जिले में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले मेें अब तक 7 लाख 67 हजार 760 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 5 लाख 91 हजार 32 व्यक्तियों को पहली डोज व 1 लाख 76 हजार 728 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। इनमें 13 हजार 123 हेल्थ केयर वर्कर्स, 10 हजार 971 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 4 लाख 22 हजार 639 व्यक्ति व 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 72 हजार 840, 60 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 1 लाख 48 हजार 187 व्यक्ति शामिल हैं। रविवार को 2450 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया, जिनमें 1 हेल्थ केयर, 4 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 1717 व्यक्ति, 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 452 व 60 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 276 व्यक्ति शामिल हैं। अब स्टॉक के तौर पर कोरोना रोधी वैक्सीन कोवीशील्ड 20790 व कोवैक्सीन 9970 उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें