फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों का प्रदर्शन, अफसरों ने किया बिल पास करने पर मंथन

विज्ञापन
Demonstration of employees, officers brainstormed on passing the bill - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
शहर से कचरा उठान का जिम्मा संभाल रही डोर टू डोर एजेंसी के तीन माह के लंबित बिल को लेकर मंगलवार को अधिकारियों ने मंथन किया।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप कुमार ने डीएमसी समवर्तक सिंह, एसडीएम संजय कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर इस समस्या पर विचार विमर्श किया। जिसमें एक दो दिन में इस मामले का हल निकालने का फैसला लिया गया। डीएमसी समवर्तक सिंह ने कहा कि डीसी के साथ बैठक में इस मसले पर चर्चा की गई है। जिसमें फैसला लिया गया है कि एक अगले या दो दिन में इस मामले में जनहित व नियमों सहित सरकार के निर्देशानुसार फैसला लिया जाएगा।
डोर टू डोर एजेंसी के तीन माह के बिल रुके हुए हैं। एजेंसी व कर्मचारियों द्वारा इन बिलों को पास करने की मांग की जा रही है। जबकि अधिकारी नियमानुसार काम न होने की बात कह रहे हैं। एजेंसी की ओर से बारिश के कारण कचरे को अलग-अलग न किया जाने का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर डीएमसी कार्यालय में ज्ञापन दिया और एजेंसी का बिल पास करने की मांग की। नगर पालिका सफाई कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों अनूप सिंह, जयप्रकाश, धर्मेंद्र सिंह, सूरज, सतीश, वीना, मीना सहित अन्य ने कहा कि एजेंसी ने उन्हें अपने पास से एक माह का मानदेय दे दिया है। शेष दो माह का मानदेय बकाया है। एजेंसी का बिल पास किया जाए, ताकि उन्हें उनका मानदेय मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान ठेकेदार कर्मचारियों की हर संभव सुविधाएं देकर मदद कर रहा है। उनकी मांग है कि ठेके में कोई फेरबदल न किया जाए। उन्हें कचरा डालने के लिए जगह उपलब्ध करवाई जाए। पिछली एजेंसी का काम देख रहे व्यक्ति ने कर्मचारियों का खूब शोषण किया। कई कर्मचारियों का पीएफ व ईएसआई जमा नहीं करवाया। इस मामले की जांच करवाई जाए। वर्तमान एजेंसी का काम ठीक है। उसके काम में कुछ लोग ठेका खुद लेने की नीयत से बाधा पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें