तेज गति से जा रहे एक डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
गुहला निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि 9 अगस्त को करीब समय 7 बजे उसका भाई गुरजीत सिंह घरेलू सामान लेने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर चीका गया था। जब वह सामान लेकर वापस गांव की तरफ जा रहा था तो गांव सरोला-खुशहाल माजरा से 1 किलोमीटर की दूरी पर रह गया तो इतने में आगे से एक डंफर चालक ने उसके भाई की बाइक को सीधी टक्कर दे मारी। साथ ही दो अन्य व्यक्ति भी डंफर की चपेट में आ गए। उसने अपने भाई व दो अन्य को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके भाई को पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचते पर उसके भाई को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।