फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जर्जर सड़कों का विरोध, प्रदर्शन

विज्ञापन
38-गुहला चीका। सरकार का पुतला दहन करते हुए सदस्य। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
गुहला-चीका। क्षेत्र की जर्जर सड़कों के विरोध में संयुक्त सड़क सुरक्षा मंच ने लोहड़ी पर्व पर सरकार का पुतला जताया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता दौलत राम गुर्जर ने की। सबसे पहले जन प्रतिनिधियों व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे शहर का चक्कर लगाया। इसके बाद पुतला जलाया। दौलत राम गुर्जर ने कहा कि उन्होंने अंग्रेजी हकुमत से लेकर अब तक सभी सरकारों का कार्यकाल देखा है, लेकिन जनादेश का अनादर करने वाली प्रदेश की गठबंधन सरकार है।
विज्ञापन

हलका गुहला के लोगो ने अपनी मेहनत से हलके का नाम न केवल प्रदेश में, बल्कि पूरे देश में रोशन किया है। गुहला में कभी भी जाति धर्म के नाम पर किसी तरह तरह का कोई विवाद तक नहीं हुआ। वहीं, क्रमिक अनशन 30वें दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन में दौलत राम गुर्जर, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राजेश कंबोज, गुरनाम सिंह नंबरदार, विपिन जैन व देव राज कल्लर माजरा शामिल हुए। इस मौके पर समाज सेवी मिल्खी राम अग्रवाल, बलकार सिंह बल्लू,जरनैल सिंह जैली, कैथल पैक्स के चेयरमैन नायब सिंह सीड़ा, साहब सिंह संधू, राज पाल राणा, होशियार सिंह राणा, कवर जीत पुनिया भागल, कर्मवीर सिंह, सुभाष पुनिया, रुपिंद्र सिंह माजरी, शाम सिंह राणा, फूल सिंह राणा, सागर भारद्वाज, नानक सिंह, कौशल अग्रवाल, मालक सिंह मस्तगढ़, राम जुयाया, लखविंदर सिंह किंदर, केवल सिंह सदरेहडी, मोनू खरौदी, साहिल सिंगला, गोल्डी कंबोज, अरमान कंबोज, जसमीत सिंह, गुरबचन सिंह व हरिगढ़ किंगन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें