फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन कॉलेजों में उपलब्ध हुआ पंजीकरण से संबंधित डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले विद्यार्थियों का डाटा चौथे दिन कॉलजों में उपलब्ध हो पाया। वीरवार को ज्यादातर कॉलेजों में डाटा देखने के लिए ऑनलाइन लिंक जारी कर दिया गया। डाटा उपलब्ध होने के साथ ही कॉलेजों द्वारा विद्यार्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य भी शुरू कर दिया गया। ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के साथ ही दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी कॉलेजों में जाकर भी अधिकारियों से पूछताछ करते रहे।
विज्ञापन

ये है राजकीय महाविद्यालय में पंजीकरण की स्थिति-डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में चौथे दिन तक बीकॉम में दाखिले के लिए 96 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया। इसके अलावा बीएससी नॉन मेडिकल के लिए 74, बीए ऑनर्स अंग्रेजी के लिए 61, बीसीए के लिए 43, बीबीए के लिए 35 व बीएससी मेडिकल के लिए 15 आवेदकों ने पंजीकरण करवाया। वहीं बीएएमसी के लिए अब तक 12 व बीटीएम के लिए 10 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
आईजी कॉलेज में हुए पंजीकरण-आई कॉलेज में प्रात:कालीन सत्र में बीए के लिए 414, सायं कालीन सत्र में बीए के लिए 5, बीएएमसी के लिए दो, बीकॉम के लिए 110 व सायं कालीन सत्र में बीकॉम के लिए दो आवेदकों ने पंजीकरण करवाया। इसके अलावा बीएससी मेडिकल के लिए 12 व बीएससी नॉन मेडिकल के लिए अब तक 60 आवेदकों ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन

प्राचार्या बोलीं -
राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुनीता अरोड़ा ने बताया कि विद्यार्थी किसी भी डिग्री कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए कॉलेज में सहायता केंद्र भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के साथ-साथ दस्तावेजों की जांच का कार्य भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें