फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर पहुंच ही गई डीएपी खाद

विज्ञापन
DAP fertilizer has finally reached - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
करीब एक महीने के इंतजार के बाद जिले में डीएपी खाद की विशेष ट्रेन पहुंची। इस स्पेशल ट्रेन से 74000 कट्टों से भरा रैक कैथल पहुंचा है। इस खाद को सोसायटी में भेज दिया गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों का दावा है कि अब खाद की कोई कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप कृषि निदेशक डॉ. कर्मचंद ने बताया कि जिला कैथल में अब डीएपी खाद की कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि इफ्को डीएपी के 74000 बैग का रैक शनिवार को कैथल में पहुंच चुका है और किसानों को इसका वितरण जिले में स्थित सभी सहकारी समितियों के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले कैथल में चालू रबी सीजन के दौरान मौजूदा इफ्को डीएपी रैक का अतिरिक्त 10 हजार 889 मीट्रिक टन डीएपी आ चुका है, जिसमें से 10 हजार 445 मीट्रिक टन किसानों को वितरित किया जा चुका है। डीएपी खाद के अतिरिक्त वैकल्पिक खाद एनपीके और एनपीएस आदि लगभग 4300 मीट्रिक टन किसानों को वितरित किए गए हैं। सभी किसानों से अनुरोध है कि वे अपने गांव से संबंधित सहकारी समिति से डीएपी खाद अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद कर लें। जिले में अब खाद की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें