फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में उमड़ेगी भीड़ : कमलेश

विज्ञापन
Crowds will gather in Tricolor Yatra to honor martyrs: Kamlesh - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि मंगलवार को कलायत विधानसभा से हजारों लोग शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में उमड़ेंगे, जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी शामिल होंगे। सुबह 9 बजे कलायत अनाज मंडी से शुरू होने वाली शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा को लेकर हर आयु वर्ग में पूरा जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। पदयात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में आमजन भी शिरकत करके शहीदों के सम्मान में मजबूत अलख जगाएंगे।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा गांव खेड़ी सिंबलवाली में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर ग्रामीणों से चर्चा कर रहीं थीं। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने देश की आजादी से लेकर देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए देशवासियों को चैन की नींद सोने की कीमत अपनी जान देकर अदा करने वाले जवानों को सम्मान देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सालों-साल की तपस्या करते हुए हमारे जवान देश की अलग-अलग सीमाओं पर विषम परिस्थितियों में खुद को तैयार रखते हैं। हर गांव, हर गली-कूचे से बड़ी संख्या में नागरिक अनाज मंडी कलायत पहुंचेंगे, जहां से पदयात्रा कैंची चौक होते हुए महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन पर जाकर संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें