फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली वीजा और टिकट देकर आस्ट्रेलिया भेजने वाला कबूतरबाज काबू

Fri, 11 Nov 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
hathkadi
विज्ञापन
युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए नकली वीजा और टिकट देकर 6 लाख रुपये हड़पने के मामले में कबूतरबाज को कलायत पुलिस ने काबू किया है। कबूतरबाज दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन


एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि गांव मटौर निवासी मनीष कुमार की शिकायत पर 3 जून 2015 को थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें उसने बताया कि दिल्ली निवासी एक कथित एजेंट से उसकी मुलाकात हुई। मुलाकात में एजेंट ने उसको आश्वासन दिया कि ऑस्ट्रेलिया जाने के 13 लाख रुपये खर्च आएंगे। 6 लाख रुपये पहले और शोष राशि विदेश पहुंचने के पश्चात दे देना। सितंबर 2014 में उसने मटौर में राजेंद्र  निवासी लक्ष्मी नगर दिल्ली को 6 लाख रुपये दे दिए। आरोपी द्वारा दिया गया वीजा और एयर टिकट नकली पाया गया।

मामले की जांच थाना कलायत के एएसआई गुरदेव सिंह द्वारा करते हुए आरोपी राजेंद्र निवासी लक्ष्मी नगर दिल्ली को गिरफ्तार कर हड़पी गई नकदी बरामद करने के लिए न्यायालय से 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें