फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रक चालकों को लूटने वाले चार काबू

Tue, 02 May 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
जींद के गांव के संडील के रहने वाले है चारों आरोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव गुलियाना के पास स्टेट हाईवे पर दो ट्रक चालकों से चाकू की नोक पर लूट के मामले में सीआईए-2 पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की वारदात में प्रयोग की गई कार व 9300 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है।
विज्ञापन

एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि आयशर कैंटर मालिक जिला महेंद्रगढ़ के गांव धनौंदा निवासी सोमदत्त शर्मा 28 अप्रैल की रात अपने घर से हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर में आलू खरीदने के लिए जा रहा था। रात करीब 2 बजे स्टेट हाइवे पर गांव गुलियाणा के पास स्थित हनुमान मंदिर के नजदीक एक गाड़ी में सवार लुटेरों ने कैंटर का रास्ता रोककर चाकू दिखाते हुए 13700 रुपये की नकदी लूट ली। इसी रात लुटेरों ने अंबाला से राजस्थान जा रहे ट्रक चालक दिनेश कुमार निवासी दौसा राजस्थान से भी लूटपाट की।

पुलिस कंट्रोल से सूचना मिलने के बाद चौकी किठाना प्रभारी एएसआई बलवान सिंह, एएसआई रोहताश कुमार, एएसआई सत्यवान व एचसी मनोज कुमार की टीम ने जींद की तरफ फरार हुए आरोपियों का पीछा किया। लेकिन वे किठाना रिंग बांध की तरफ गाड़ी भगाते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

एसपी ने बताया सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष कुमार के नेतृत्व में एएसआई हवा सिंह की टीम ने मामले में थूआ मोड़ किठाना से आरोपी सोनू, शशी, विक्की उर्फ विक्रम व बिट्टू निवासी संडील जिला जींद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अन्य आरोपियों की पहचान मोनू व जौंटी उर्फ धुलिया निवासी संडील के रूप में कर ली है। जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें