फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर उखाड़ हजारों का सामान चुराया

Wed, 04 Jan 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल
विज्ञापन
फइल फाोटाो - फोटो : file photo
विज्ञापन
गुहला-चीका। सोमवार रात को चोर गांव पीड़ल के बस स्टेंड पर स्थित राजेंद्रा इलेक्ट्रिक स्टोर का शटर उखाड़ कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दुकान के मालिक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि वह हर रोज की तरह सोमवार शाम को भी अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह दुकान के पड़ोसी ने उन्हें शटर टूटा होने की सूचना दी। राजेंद्र ने बताया कि जब उसने दुकान पर जाकर देखा तो शटर को उखाड़ कर तोड़ा गया था, और चोरों ने दुकान से दो बैटरी, दो इन्वर्टर, दो आरओ व कुछ अन्य सामान चुरा लिया था।
विज्ञापन


चुराए गए सामान की कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई गई है। सूचना के बाद एएफएसएल की टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट के नमूने लिए। गौरतलब है कि अक्टूबर माह में भी चोरों ने इसी दुकान से लगभग उो लाख रुपये का सामान चुरा लिया था, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।


उधर दूसरी तरफ, गांव पीडल में चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र से घुस हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। आंगनबाड़ी केंद्र संचालक कुलविंद्र कौर ने बताया कि शनिवार को वे आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन रविवार होने के चलते केंद्र बंद था। सोमवार को जब उन्होंने केंद्र को खोला तो वहां पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र से पचास किलो चीनी, 10 किलो सोयाबीन सहित हजारों रुपये की चना दाल, मूंगफली, भुना हुआ चना, रिफाइंड तेल व सरसों का तेल चुरा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें