फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवार की नोक पर दिन-दिहाड़े नकदी का बैग छीना

Thu, 23 Feb 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
snatching - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मानस रोड पर ड्रेन के निकट एक बीमा कंपनी के सेल्समैन से दो नकाबपोश युवकों ने दिन-दिहाड़े रुपयों का बैग छीन लिया और बुढाखेड़ा गांव की ओर फरार हो गए। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव देवीगढ़ निवासी प्रदीप ने बताया कि वह एक बीमा कंपनी में काम करता है। बुधवार को उसने गांव संगतपुरा व बुढाखेड़ा से कलेक्शन की। किश्तों की करीब 90 हजार रुपये की राशि एकत्रित हो गई थी। जिसमें से अधिकतर राशि उसने एक अन्य सेल्समैन को दे कर कैथल भेज दिया। शेष 11 हजार 44 रुपये की राशि वह अपने बैग में लेकर बाइक से कैथल लौट रहा था। शाम के समय गांव मानस से पहले ही ड्रेन पुल के निकट एक बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश युवकों ने उसे तलवार दिखाते हुए बाइक रोकने का इशारा किया। उसे जान के डर से बाइक रोकनी पड़ी। युवक उसके कंधे पर टंगे बैग की डोर को तलवार से काटते हुए बैग लेकर फरार हो गए। बाद में उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


एसएचओ अमन कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें