फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर, गैस कटर से काटे खिड़की के सरिये

Sat, 10 Dec 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
मौके पर गैस कटर व अन्य सामान छोड़कर भागे चोर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नोटबंदी के चलते जहां दिन में बैंकों में लोगों की लाइन लगी रहती है, वहीं गांव नौच में रात के समय चोरों ने गैस कटर का प्रयोग कर चोरी की असफल प्रयास किया। बैंक में लगे हूटर के बजने पर चोर गैस कटर सहित अन्य सामान मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए। चोरों के बैंक मेें प्रवेश करते समय सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्डिंग भी दर्ज हुई है। बाद में चोरों ने कैमरा बंद कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तथ्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चोरों ने वीरवार रात्रि गांव नौच में स्थित पीएनबी की खिड़की को सरिये से काटकर प्रवेश किया। इसके बाद बैंक के अंदर तक चले गए। जहां सबसे पहले यूपीएस बंद किया। साथ ही सीसीटीवी कैमरे को बंद कर दिया। इसके बाद जब वह बैंक में लगे नाइट सेंटर के पास पहुंचने लगे तो बैंक से हूटर बजना शुरू हो गया। जिसे सुनकर चोर मौके पर ही सब कुछ छोड़कर फरार हो गए। हूटर बजने की आवाज सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गैस सिलेंडर व काटने वाले औजार बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा जुटाई गई सीसीटीवी फुटेज में बैंक के अंदर घुसे दो व्यक्ति ही दिखाई दे रहे हैं। लेकिन उनके बैंक से निकलने की रिकॉर्डिंग नहीं हो पाई। क्योंकि कैमरे इसके बाद बंद हो गए थे।

पीएनबी नौच के मैनेजर गौरव कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस ने बैंक में चोर घुसने व गैस सिलेंडर से खिड़की काटने के सभी औजारों को ले लिया है। फुटेज भी पुलिस को सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि चोर नकदी तक नहीं पहुंच पाए। वैसे भी बैंक की करेंसी चेस्ट काफी मजबूत होती है।
विज्ञापन

वहीं क्योड़क चौकी प्रभारी का कहना है कि ऐसा कोई मामला नहीं है। अगर कुछ पूछना है तो बड़े अधिकारियों से बात करें।

डीएसपी तरूण कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस बरामद कर ली है। सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात व्यक्तियों ने नकाब डाला हुआ है। खिड़की काटने के लिए प्रयोग में लाया गया सिलेंडर बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें