फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना में एक की मौत, पांच घायल

Sat, 10 Dec 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
expressway in india - फोटो : Wikipedia
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात एक युवक की किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक के शव को रौंदते हुए दर्जनों वाहन गुजर गए इसके बाद पुलिस ने शव को लावारिस हालत में बरामद किया। इसके अलावा कोहरे के चलते अलग-अलग स्थानों पर वाहन टकरा जाने से पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


थाना राया क्षेत्र में माइलस्टोन 112 के समीप 40 वर्षीय एक युवक का शव बरामद हुआ है। आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले रोड पर किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। युवक ने सफेद रंग की पेंट-शर्ट और काले रंग की जैकेट व जूते पहने हुए थे। उसके पास से हनुमान चालीसा की पुस्तक मिली है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। 

इसके अलावा शुक्रवार रात मांट टोल स्थित माइलस्टोन 95 के समीप नोएडा से आगरा की ओर जा रही होंडा अमेज कार (डीएल-1 आरटी 7904) में पीछे से आ रही मारुति कार (डीएल-9 सीटीआर 6092) कोहरे की वजह से टकरा गईं। इसमें सवार ईश्वर कुमार ठाकुर निवासी महरोली दिल्ली, राहुल कुमार निवासी मंगोलपुरी और देवकिशोर निवासी बुद्ध विहार ग्रेटर नोएडा घायल हो गए।
विज्ञापन


एक अन्य हादसा थाना नौहझील क्षेत्र के माइलस्टोन 68 पर हुआ। आगरा से नोएडा की ओर जा रही बाइक कोहरे के कारण आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गई। बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। दोनों घायलों के नाम पता नहीं हो सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें