फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: खाद के बैग के साथ हो रही थी नशे की सप्लाई, ट्रक में से 40 किलो डोडा पोस्त बरामद

Fri, 17 Mar 2023 02:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट को सूचना मिली कि राजस्थान नंबर के ट्रक में कचरा डोडा पोस्त की सप्लाई हो रही है। टीम ने गांव भोड़ाहोशनाक के पास नाकेबंदी करके हिसार की तरफ से आ रहे वाहनों की जांच शुरू की तो एक ट्रक के चालक को रोकने का इशारा किया।
विज्ञापन
नशा तस्कर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव भोड़ा होशनाक के पास शुक्रवार अलसुबह हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट टीम ने खाद के बैग से भरे एक ट्रक से 40 किलो 340 ग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद किया है। खाद के बैगों के साथ नशे की सप्लाई की जा रही थी। मामले में टीम ने ट्रक चालक राजस्थान के अजमेर निवासी जयसिंह रावत के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। खाद के बैग फतेहाबाद की अनाजमंडी में एक फर्म पर सप्लाई होने थे।

विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स टीम ने ने राजस्थान के चालक को ट्रक समेत पकड़ा
मामले के मुताबिक हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट को सूचना मिली कि राजस्थान नंबर के ट्रक में कचरा डोडा पोस्त की सप्लाई हो रही है। टीम ने गांव भोड़ाहोशनाक के पास नाकेबंदी करके हिसार की तरफ से आ रहे वाहनों की जांच शुरू की तो एक ट्रक के चालक को रोकने का इशारा किया। ट्रक चालक रोककर खिड़की से उत्तरकर भागने लगा।

टीम ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम राजस्थान के अजमेर निवासी जयसिंह रावत बताया। टीम ने जब नियम अनुसार ड्राइवर सीट के पीछे चेक किया तो यहां से दो बैग बरामद हुए। इनमें डोडा पोस्त बरामद हुआ। एक बैग में 20 किलो 180 ग्राम और दूसरे में 20 किलो 160 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। इसके अलावा जब ट्रक के पीछे जांच की गई तो यहां 1100 कट्टे खाद मार्का खैतान के पाए गए। ट्रक में से दो बिल्टी बरामद हुई। एक बिल्टी में 840 बैग और दूसरी बिल्टी में 260 बैग खाद दर्ज मिली।
विज्ञापन


बिल्टी 14 मार्च की कटी हुई थी। बिल्टी फतेहाबाद के अनाजमंडी में एक फर्म के नाम मिली। फिलहाल टीम ने ट्रक में 40 किलो 340 ग्राम डोडा पोस्त रखने के आरोप में चालक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें