फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन बनी टेंशन, बैंकों में भीड़ के कारण नहीं मिल रही राशि

Fri, 23 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
विज्ञापन
State Bank of India
विज्ञापन
  शुक्रवार को भी शहर के सभी बैंकों में भारी भीड़ उमड़ी। बैंकों में लोगों को नकदी जमा करवाने और निकलवाने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा। अब बैंकों में दोपहर के बाद भीड़ कम तो होने लगी है। लेकिन पेंशन बुजुर्गों के लिए टेंशन बनी हुई हे। उन्हें अपनी पेंशन लेने के लिए पूरा दिन बैंकों के बाहर लाइनों में खड़े रहना पड़ता है। लेकिन उसके बाद भी उनके हाथ खाली रह जाते हैं। बैंकों में पिछले तीन दिनों में केवल 70 लाख रुपये की पेंशन बंटी है। इसके अलावा नोटबंदी के बाद बैंकों में अन्य ब्रांच के चेक को क्लीयर नहीं किया जा रहा है। जिस कारण भी लोगों को काफी कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

शहर के अंबाला रोड पर स्थित पीएनबी मेन ब्रांच, ओबीसी, यूनियन, इलाहाबाद, जींद रोड स्थित एसबीआई मेन ब्रांच व एचडीएफसी बैंक में पेंशन लेने वाले बुजुर्गों को तांता लगा रहा। यहां आने वाले बुजुर्गों को भारी कठिनाई हुई।
बैंकों के बाहर लाइनों में लगकर बुर्जग अपनी पेंशन को लेने के लिए इंतजार करते रहे।
ओबीसी बैंक गांव चंदाना से आई बुजुर्ग महिला रामकली ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से बैंक में पेंशन लेने के लिए आ रही है। लेकिन अधिक भीड़ होने के कारण यहां धक्का-मुक्की होती है। दोपहर बाद उसका नंबर आया तो बैंक में रुपये खत्म हो गए। पिछले दो दिनों से ऐसा ही हो रहा है। काफी परेशानी है।
विज्ञापन

यूनियन बैंक से पेंशन लेने आई राधा स्वामी कलोनी वासी बुजुर्ग महिला रत्नो देवी ने बताया कि वह पेंशन के लिए कल भी आई थी। कल तो बैंक अधिकारियों द्वारा बुर्जुगों के लिए अच्दी व्यवस्था की गई थी। लेकिन कल उसे बैंक में रुपये खत्म होने के कारण वापिस लौटना पड़ा था। आज रुपये नहीं मिले।
बैंक अधिकारियों ने नहीं लगाया क्लीयरिंग में चेक, कहा-बाहर जाईए
बीडीपीओ कार्यालय में तैनात ग्राम सचिव धर्मवीर ने बताया कि उसका खाता सीवन के ओबीसी बैंक में है। अब उसका तबादला हो गया है। जिस कारण वह कैथल में अंबाला व्रोड स्थित ओबीसी बैंक में चेक लगाने के लिए गया तो वहां बैंक अधिकारियों एक सप्ताह तक चेक अपने पास रखे रखा।
 जब खाते में पैसे नहीं आए तो वह बैंक में गया और चेक के बारे में पूछताछ की तो बैंक कर्मियों ने उसे यह कहकर चेक वापिस लौटाया कि यह दूसरी ब्रांच का है। इसलिए यहां से क्लीयर नहीं होगा। यह उसी ब्रांच में कलीयर होगा जिस ब्रांच में अकाउंट है। उसने कहा कि जब कोर बैंकिंग सर्विस है तो संबंधित बैंक की किसी भी शाखा में लगाया जा सकता है। यह चेक उसी समय कै श  हो जाना था। लेकिन बैंक कर्मचारी लोगों को टरका रहे हैं। वह इस मामले की शिकायत बैंकिंग लोकपाल में करेगा।
वहीं ओबीसी बैंक के मैनेजर विनोद गर्ग ने कहा कि उन्हें इस मामले के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं है। अगर बैंक के किसी कर्मचारी द्वारा ऐसा किया गया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें