फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारियों के साथ मिलकर घर से ले गए गाड़ी, पीड़ित ने निगला जहर

Mon, 27 Mar 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती सतबीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक व्यक्ति से किश्तों पर निकलवाई गई स्कॉर्पियो खरीदने वाले व्यक्ति ने पुलिस पर सुनवाई ना करने का आरोप लगाते हुए लघु सचिवालय परिसर में एसपी कार्यालय के बाहर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पीड़ित का आरोप है कि जिस व्यक्ति से उसने गाड़ी खरीदी थी वह व्यक्ति पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर घर से जबरन गाड़ी ले गया। पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


गांव सजूमा निवासी सतबीर सिंह ने सोमवार सुबह एसपी कार्यालय के बाहर जहर निगल लिया। सूचना मिलते ही कार्यालय के बाहर हड़कंप मच गया और पुलिस कर्मचारी उसे उठाकर आनन-फानन में अस्पताल ले गए। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे अंबाला रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। उधर, शाम को सतबीर के परिजनों ने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष 24 सितंबर को वह किसी काम के लिए घर से बाहर गया था। पीछे से कुछ लोगों ने किठाना चौकी पुलिस की सहायता से उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी सहित अन्य सामान को चोरी कर लिया। ताला तोड़कर गाड़ी चोरी करने के मामले को लेकर जब वह डकैती का केस दर्ज कराने के लिए कलायत थाना पुलिस में शिकायत लेकर पहुंचा तो उसकी शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया गया। इसके बाद सतबीर शिकायत लेकर डीएसपी से मिला, यहां भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। तीन से चार बार एसपी कैथल से मिलने पहुंचा, लेकिन एक बार भी उसकी एसपी से मुलाकात नहीं हुई। उसने यह भी आरोप लगाया कि एक डीएसपी स्तर के अधिकारी ने उससे 30 हजार रुपये भी मांगे, लेकिन वह पैसे देने में असमर्थ था। इस कारण मामले में कार्रवाई करने की बजाए पुलिस अधिकारी चक्कर कटवाते रहे।

सोमवार को एसपी के कार्यालय में मौजूद होने पर वह एसपी से मिलने पहुंचा तो वहां गेट पर मौजूद पुलिस कर्मचारी ने उसे मिलने नहीं दिया, इस कारण उसने कार्यालय के बाहर ही जहर निगल लिया। उसने आरोप लगाया कि सौंगरी गुलियाना गांव के एक व्यक्ति से उसने यह गाड़ी खरीदी थी। गाड़ी लोन पर ली हुई थी। पांच लाख रुपये की राशि देकर वह किश्त भर रहा था, लेकिन उक्त व्यक्ति ने किश्त टूटने की बात कहते हुए किठाना चौकी पुलिस के साथ मिलकर उसकी गाड़ी चोरी कर ली।
विज्ञापन


एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि युवक द्वारा कार्यालय के बाहर जहर निगलने के मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वे कार्यालय से बाहर थे। यदि कोई ऐसा मामला हुआ है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। डीएसपी हेड क्वार्टर को मामले की जांच के लिए कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें