फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में खोया घर का इकलौता चिराग

Sat, 03 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव खानपुर के पास हुए सड़क हादसे में बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र मौत दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक इकलौता बेटा था। जिस कारण परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शक्तिनगर निवासी 18 वर्षीय राहुल, सोहन और ड्राईवर विक्रम पिकअप कार लेकर हिमाचल से आ रहे थे। सुबह करीब सात बजे गांव खानपुर निवासी 17 वर्षीय बंटी दूध लेने के लिए जा रहा था। उनकी पिकअप कार ने बंटी को चपेट में ले लिया। जिसके कारण ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा और इससे पिकअप कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।

इस हादसे में खानपुर निवासी बंटी, शक्तिनगर निवासी राहुल, सोहन और विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि बंटी और सोहन की गंभीर हालत को देखते हुए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने हादसे में घायल हुए खानपुर निवासी बंटी के पिता ओमप्रकाश की शिकायत पर पिकअप कार के ड्राइवर विक्रम के खिलाफ केस दर्ज लिया है।

एएसआई मनबीर सिंह ने बताया कि हादसा गांव खानपुर के पास हुआ है। पिकअप ड्राइवर ने खानपुर निवासी युवक बंटी को टक्कर मारने के बाद संतुलन खो बैठा। इसके बाद उसकी पिकअप कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। पिकअप कार में सवार शक्तिनगर निवासी 20 वर्षीय राहुल की मौत हो गई। जबकि घायल बंटी और सोहन का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घर का इकलौता चिराग था राहुल
सडक़ हादसे में मरने वाला शक्तिनगर निवासी 20 वर्षीय युवक राहुल इकलौता बेटा था। घर में उससे बड़ी और एक छोटी बहन है। राहुल डा. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्रा था। हादसे के बाद सामान्य अस्पताल में कॉलेज प्रिंसिपल सहित कॉलेज के प्रोफेसरों तांता लगा रहा। बेटे के मौत के बाद पिता कर्मबीर सहित परिवार के अन्य सदस्यों को रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें