फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: व्यापारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, 10 लाख रुपये छीनने का आरोप, दो नामजद समेत पांच पर केस दर्ज

Thu, 14 Sep 2023 09:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

आरोपी भी अन्य व्यापारी है। पुलिस ने हिरासत में लिया है। दो नामजद समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे, पिस्तौल के बल पर कार्यालय में आकर रुपये छीने हैं।
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल शहर के एक व्यापारी ने अपने परिचित एक अन्य व्यापारी पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने व पिस्तौल के बल पर 10 लाख रुपये छीनने का आरोप लगाया है। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने व्यापारी सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


इस मामले में सीआईए-वन ने आरोपी व्यापारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जैसे ही आरोपी व्यापारी के अन्य साथियो को इसकी सूचना मिली तो वे सीआईए-वन थाने के बाहर एकत्रित हो गए। हालांकि ये व्यापारी कुछ देर बाद ही लौट गए। मामले की जांच अभी चल रही है।

शिकायत में सेक्टर 21 निवासी हरीश चंद्र ने बताया कि वह कैथल में प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करता है और उसका कार्यालय जींद रोड पर पुराने बस स्टैंड के सामने है। आरोपी दीपक लगभग 20 साल से उसे जानता है। वह करीब तीन महीने से अक्सर उसके कार्यालय में आता-जाता रहता है। इसी दौरान वह उसे यह भय दिखाने लगा कि उसके बेटे दीक्षित को वह जान से मार देगा। इसी एवज में वह एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने लगा।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने शुरूआत में तो उसकी बात को हल्के में लिया और उसे समझा बुझा कर टालने का प्रयास किया। लेकिन दीपक फिर से उसे रंगदारी देने का दबाव बनाने लगा। अब आरोपी के बात करने के ढंग से उसे डर लगने लगा। उसे अपने बेटे की जान को लेकर भय था, इस कारण उसने आरोपी को कहा कि वह सारे पैसे एक साथ नहीं दे सकता, जैसे ही प्रबंध होगा वह उसकी मांग पूरी कर देगा।

शिकायतकर्ता के अनुसार 12 सितंबर को वह अपने कार्यालय में बैठकर काम कर रहा था। उस समय उसके पास सेठान मोहल्ला निवासी राजन सेठ भी बैठा हुआ था। दोपहर करीब ढाई बजे अचानक काले रंग की थार गाड़ी आकर रुकी व उस गाड़ी में आरोपी दीपक, नन्ना व उसके साथ तीन अन्य साथी उतरे।

इनमें से अन्य लोगों को वह पहले से नहीं जानता था, लेकिन सामने आने पर पहचान सकता है। सभी व्यक्ति कार्यालय के अंदर आए और दीपक ने आकर उससे कहा कि मुझे एक करोड़ रुपये अभी चाहिए, नहीं तो वह उसे मार देगा और बाद में उसके बेटे को मारेगा । इतना कहते ही वह तैश में आ गया व उसने अपने पिस्तौल निकाल ली। उसके साथ आए अन्य व्यक्तियों ने भी पिस्तौलें निकाल ली।

इस घटना से भयभीत होते हुए उसने फिलहाल 10 लाख रुपये ही अपने पास होने की बात कही। आरोपी ने 10 लाख रुपये उससे छीन लिए और यह धमकी दी कि बाकी 90 लाख का भी जल्दी इंतजाम रखना, नहीं तो तुम्हारे बेटे को छोड़ेंगे नहीं।

सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआई राजकुमार ने बताया कि व्यापारी हरीश ने दीपक पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। इन आरोपों के बाद दीपक, नन्ना व अन्य तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में सीआईए वन ने आरोपी दीपक को जांच में शामिल किया गया है। अभी उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जैसे ही आगामी कोई कार्रवाई होगी तो इसकी जानकारी दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें