Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
ढांड पुलिस ने चार महीने की गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास करने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एसपी ने बताया 22 सितंबर को ढांड पुलिस को फोन के माध्यम से मिली सूचना के बाद एएसआई सतपाल, हेड कांस्टेबल प्रवनी कुमार, मोहन लाल व महिला कांस्टेबल सोनिका की टीम गांव जाजनपुर में बाबूराम के मकान पर पहुंची। काफी आवाज लगाने बाद भी उनके चौबारे की अंदर से बंद कुंडी नहीं खोली गई। मौके पर सरपंच कृष श्योकंद व अन्य लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर खोला गया तो अंदर बेड पर दंपति पड़े मिले। उस समय विवाहिता सुनीता बेड पर मृत थी, जबकि उसके पति बाबूराम के गले में लिपटी चुन्नी खोलकर उसकी जान बचाई गई।
मौके पर पहुंचे मृतका के भाई पवन कुमार निवासी चीका ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बहन सुनीता देवी की शादी 17 मार्च 2016 को बाबूराम जाजनपुर के साथ हुई थी। शादी के एक माह बाद पति उसके चाल चलन पर शक करने लगा तो मारपीट से बचाने के लिए वह करीब तीन महीने मायके में रखी गई। जिसे रक्षा बंधन के दिन पति के साथ भेज दिया गया ताकि उसका घर बस सके। पवन ने बताया कि उसके बाद भी सुनीता अपने भाइयों के पास फोन करती रही कि ससुराल वाले मारपीट से बाज नहीं आ रहे और उसके पति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि एसएचओ ढांड इंस्पेक्टर रमेश चंद्र ने करीब 22 वर्षीय आरोपी बाबू राम निवासी जाजनपुर को गिरफ्तार कर लिया है।