फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान चोर गिरोह का सरगना काबू

Wed, 06 Jan 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों से धान चोरी करने वाले गिरोह के सरगना से पुलिस ने तीन लाख रुपये का 103 क्विंटल धान बरामद कर लिया है। सरगना सहित गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार करने के बाद की गई पूछताछ में छह वारदात का खुलासा हुआ है। सरगना को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं गिरोह सदस्य को पुलिस रिमांड पर लेकर चोरीशुदा धान की तलाश की जा रही है। इसके अलावा इस गिरोह के नौ अन्य सदस्यों की पुलिस को तलाश है।

धान के सीजन में 11 सदस्यीय चोर गिरोह ने राजौंद व पूंडरी क्षेत्र के आधा दर्जन किसानों के खेतों से रात के समय धान चुराया था। गिरोह दिन के समय जीरी की पराली खरीदने के बहाने क्षेत्र की रैकी करते थे तथा किसान द्वारा निकाली जा चुके धान के खेत को चिह्नित करते हुए रात के समय वारदात को अंजाम दे देते थे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पांच नवंबर की रात बीरबांगड़ा वासी कपिल का, 16 नवंबर की रात रोहेड़ा वासी कमलजीत का, उसी के पड़ोसी रामफल का,, नीमवाला वासी दलबीर सिंह का 22 नवंबर को धान चोरी कर लिया। इसके बाद 29 नवंबर को करोड़ा वासी गुरनाम सिंह का,  उसके पड़ोसी कृष्ण की भी धान चोरी कर लिया।
विज्ञापन


सीआईए-2 पुलिस के एएसआई सत्यवान ने दो जनवरी को आरोपी कृपाल सिंह वासी आफताबगढ़ थाना सफीदों जिला जींद को गिरफ्तार कर छह जनवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया। गिरोह के शेष 10 अन्य सदस्यों की पहचान करते हुए वारदात में लिप्त आरोपी अशोक उर्फ गुंगा वासी आफताबगढ़ को गिरफ्तार कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया।


सीआईए-2 के एएसआई जयपाल सिंह, एएसआई सत्यवान, एसआई राजबीर सिंह तथा पूंडरी पुलिस के एएसआई चंद्रप्रकाश की टीम ने आरोपी कृपाल के कब्जे से सभी मामलों में कुल 103.5 क्विंटल चोरीशुदा जीरी बरामद की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें