फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: सुभाष नगर में डिपो पर सीएम फ्लाइंग टीम की छापेमारी, 424 किलो गेहूं कम मिली

Wed, 21 Jun 2023 03:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि  मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को सूचना मिली थी कि सुभाष नगर में अशोक कुमार डिपो धारक राशन के वितरण में गड़बड़ी कर रहा है। इस गुप्त सूचना के आधार पर ही उन्होंने बुधवार को डिपो में रखे गए राशन की जांच की।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल के खुराना रोड स्थित सुभाष नगर में बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने एक डिपो पर छापा मारा। छापामारी के दौरान 424 किलो गेहूं कम मिली। इसके बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने डिपो धारक के खिलाफ जांच करने के बाद रिपोर्ट तैयार मुख्यालय में भेज दी है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम में एसआई पवन और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से उप निरीक्षक संदीप कुमार शामिल थे। इस दौरान टीम के सदस्यों ने डिपो में रखे गए राशन की जांच की। इसमें गेहूं की जांच की गई तो चार क्विंटल से अधिक गेहूं कम मिला। 

विज्ञापन


424 किलो गेहूं कम पाई गई
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि  मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को सूचना मिली थी कि सुभाष नगर में अशोक कुमार डिपो धारक राशन के वितरण में गड़बड़ी कर रहा है। इस गुप्त सूचना के आधार पर ही उन्होंने बुधवार को डिपो में रखे गए राशन की जांच की। यह जांच मुख्यमंत्री उडऩ दस्ता के एसआई पवन के नेतृत्व में की गई। इसमें 424 किलो गेहूं कम पाई गई। अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नियमों के तहत जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट बनाई जाएगी। रिपोर्ट को विभाग के मुख्यालय में भेजा जाएगा। इस डिपो का लाइसेंस फिलहाल रद किया जाएगा। 

जांच अधिकारी के अनुसार
वहीं, डिपो धारक अशोक कुमार ने कहा कि उनके द्वारा डिपो में सभी उपभोक्ताओं को नियमित रुप से राशन की सप्लाई की जाती है। जो गेहूं कम मिला है। वह गेहूं एफसीआई से आना है। जो अभी नहीं आया है। इसको लेकर उनके पास एफसीआई के रसीद भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें