फतेहाबाद पुलिस को लिखित शिकायत दी है ताकि डिपो होल्डर के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। इस बारे में खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि सीएम फ़्लाइंग के पास गुप्त सूचना थी कि गांव जमालपुर में रोहतास राशन डिपो पर गड़बड़ी की जा रही है।
टोहाना के गांव जमालपुर स्थित रोहतास डिपो पर सीएम फ़्लाइंग एवं खाद्य विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर भी मौके पर मौजूद रहे। सीएम फ़्लाइंग को मौके से 66 किलो गेहूं अधिक मिला है, जिसके चलते विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार
विभाग द्वारा इस मामले को लेकर सदर पुलिस को लिखित शिकायत दी है ताकि डिपो होल्डर के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। इस बारे में खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि सीएम फ़्लाइंग के पास गुप्त सूचना थी कि गांव जमालपुर में रोहतास राशन डिपो पर गड़बड़ी की जा रही है जिसके बाद इंस्पेक्टर कुलदीप के नेतृत्व में टीम ने पहुंचकर छापेमारी की। विभाग को जांच के दौरान 66 किलो गेंहू अधिक मिला है इसी के तहत सदर पुलिस कार्रवाई के लिखा जाएगा।