फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए द्वारा की जाएगी धोखाधड़ी के मामले की जांच

Sat, 21 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जिला के एजेंडे में शामिल 15 मामलों की सुनवाई की। जिनमें पांच मामलों को फाइल किया तथा एक मामले की जांच बदलकर सीआईए को सौंपी, बाकि मामलों में आयोग ने दोनों पक्षों को अगली तारीख सुनवाई के लिए निर्धारित की गई। सीआईए को सौंपे गए मामले में चीका थाने में धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जिसमें लाटरी सिस्टम के तहत करीब 10 लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन


इस मामले ीक जांच अब सीआईए द्वारा की जाएगी। इसके अलावा अन्य 14 शिकायतों में गांव सेगा के राजेश कुमार तथा अन्य का मामला उत्पीड़न से संबंधित था, जबकि नौच गांव के सोमी का मामला पेंशन से संबंधित था। गांव क्योड़क के वजीर सिंह ने मनरेगा योजना का लाभ न मिलने की शिकायत दी। वहीं गांव सेगा के सीता राम के वेतन भुगतान संबंधित मामले की सुनवाई की गई।

गांव भागल की श्रीमती कृष्णा का मामला प्लाट की अॅलाटमेंट से संबंधित था। इन सभी मामलों को निपटाने के लिए प्रशासन को आयोग की तरफ से निर्देश दिए गए हैं। गांव गुहला के हवा सिंह का गबन, सोनिया व मोहन का मामला डाक्टर द्वारा तंग करने की शिकायत दी।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त बेगा बस्ती चीका के ईशरो देवी का अपहरण से संबंधित, गांव भागल के सत्यवान का सड़क दुर्घटना में मौत से संबंधित, गांव मटौर की मीठिया का मारपीट का, गांव उमेदपुर के रोहताश का कत्ल से संबंधित, गांव कांगथली के सुखपाल का तंग करने संबंधित तथा गांव थेहबनहेड़ा का भूमि पर अवैध कब्जे से संबंधित मामले की सुनवाई की गई तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन


इस मौके पर डीसी के मकरंद पांडुरंग, एसपी कृष्ण मुरारी, डीडीपीओ राजेश दुग्गल, बीडीपीओ प्रेम सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें