फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में दो दोस्तों पर हमला: कार मालिक के साथ बैठे युवक का भी अपहरण, लाठी-डंडों से किए वार

Thu, 28 Sep 2023 05:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

कैथल पुलिस को शिकायत दी कि वह एक मोबाइल सिम कंपनी में तकनीशियन के पद पर कार्य करता है। 26 सितंबर को वह शाम करीब साढ़े 10 बजे अपनी गाड़ी में उसके दोस्त अनिल कुमार के साथ गांव करोड़ा से भाना वाले रास्ते जा रहा था। रास्ता खराब होने के कारण गाड़ी नीचे रास्ते में धंस गई।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल के गांव करोड़ा में तीन आरोपी दो दोस्तों पर हमला करके कार, मोबाइल व 15 हजार रुपये छीनकर ले गए। आरोपी कार में मालिक के साथ बैठे दोस्त का भी अपहरण कर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव पिलनी निवासी संदीप कुमार ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि वह एक मोबाइल सिम कंपनी में तकनीशियन के पद पर कार्य करता है। 26 सितंबर को वह शाम करीब साढ़े 10 बजे अपनी गाड़ी में उसके दोस्त अनिल कुमार के साथ गांव करोड़ा से भाना वाले रास्ते जा रहा था। रास्ता खराब होने के कारण गाड़ी नीचे रास्ते में धंस गई।

विज्ञापन


तभी अचानक तीन लडक़े लाठी व डंडे लेकर आए और आते ही उनपर हमला कर दिया। चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गया। कुछ देर के बाद जब उसे होश में आया तो पता चला कि आरोपी लडक़े उसके दोस्त अनिल कुमार का उसी की कार में अपहरण करके ले गए। उसकी गाड़ी में 15000 रुपये व एक मोबाइल भी रखा हुआ था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि ये तीन लडक़े कपिल व तुषार करोड़ा से और ढांडा खेड़ी का रहने वाला बिट्टू थे। आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला करके अनिल का अपहरण किया और गाड़ी, मोबाइल व नकदी छीनकर ले गए। जांच अधिकारी महीपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें