फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: खाना खाकर बाहर घूमने गया था दिव्यांग; सुबह मिला खून से लथपथ शव, सिर व मुंह पर गहरी चोट के निशान

Thu, 28 Sep 2023 03:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद से तलोडा से ढाठरथ जाने वाली सड़क पर ग्रामीणों ने खून से लथपथ युवक का शव देखा। युवक का शव मिलने की सूचना पूरे गांव में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। जांच करने पर पता चला कि  मृतक तलोडा में रहने वाला 38 वर्षीय सुनील था। 
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के तलोडा गांव से ढाठरथ रोड पर वीरवार सुबह एक दिव्यांग युवक का खून से लथपथ शव मिला। मृतक के सिर और मुंह पर गहरी चोट के निशान थे और पुलिस को मौके पर खून से सनी ईंट भी मिली है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। 38 वर्षीय युवक सुनील पानीपत जिला के गांव सताना का रहने वाला था और वह काफी सालों से अपनी मां के साथ मामा के घर तलोडा में रहता था। 

विज्ञापन


परिवार से मिली जानकारी के अनुसार
वीरवार सुबह तलोडा से ढाठरथ जाने वाली सड़क पर ग्रामीणों ने खून से लथपथ युवक का शव देखा। युवक का शव मिलने की सूचना पूरे गांव में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। जांच करने पर पता चला कि  मृतक तलोडा में रहने वाला 38 वर्षीय सुनील था। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। परिजनों का कहना था कि सुनील बुधवार रात लगभग पौने नौ बजे खाना खाकर ढाठरथ गांव की तरफ जाने वाली सड़क की तरफ घूमने गया था।

उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। वीरवार सुबह सती माता मंदिर के पास उसका शव मिला। लगभग सवा नौ बजे उसका मोबाइल फोन नंबर बंद आने लगा था। अब उन्हें यह पता नहीं कि किसी ने उन्हें फोन करके बुलाया है या वह अपने आप गया था। थाना प्रभारी संजय पहलवान ने बताया कि पुलिस ने शव के पास से खून से सनी ईंट बरामद की है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें