फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल खोल अभियान के नेता नोदी चीका पर जानलेवा हमला

Sat, 15 Oct 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
विज्ञापन
कैथ्‍ाल - फोटो : कैथ्‍ाल
विज्ञापन
गुहला-चीका। विधायक कुलवंत बाजीगर की शैक्षणिक योग्यता को लेकर चलाए पोल खोल अभियान के दौरान चर्चित हुए सह संयोजक विनोद उर्फ नोदी चीका पर शुक्रवार सांय कुछ लोगों ने जान लेवा हमला कर घायल कर दिया। नोदी अपने एक साथी जगदेव सीड़ा के साथ पिहोवा रोड स्थिति चीका सिटी माल की एक दुकान पर निजी काम से गए थे। जैसे ही वे अपना काम निपटाकर दुकान से बाहर निकले तो लाठियों गंडासियों से लैस पांच छह युवकों ने नोदी पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले में नोदी के सिर और बाजू पर काफी गंभीर चोटें आई हैं। बुरी तरह से लहूलुहान नोदी को महावीर दल अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत को देख पटियाला रेफर कर दिया। नोदी को बचाने की कोशिश में जगदेव सीड़ा को भी चोटें लगी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


पोल खोल पर दूसरा हमला
पोल खोल अभियान के नेताओं पर यह दूसरा हमला है। इससे पहले कैथल रोड पर हस्ताक्षर अभियान चला रहे अभियान के मुख्य संयोजक जगजीत सिंह और उनके साथियों को कुछ बदमाशों ने बेरहमी से पीटा था। इस हमले में कुछ पत्रकारों को भी चोटें आई थी तथा बदमाश एक टीवी पत्रकार शमशेर सिंह का कैमरा भी छीनकर ले गए थे।

एसएचओ चीका रणबीर सिंह ने कहा कि पुलिस के पास अस्पताल से इस संबंध में सूचना आई है। पुलिस बयान लेने गई हैं। लेकिन पता चला है कि विनोद को रेफर कर दिया गया। उसके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें