फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा

Sat, 15 Oct 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। इंद्री में बने अवैध निर्माण पर डीटीपी विभाग ने पीला पंजा चलाकर अवैध निर्माण को गिरा दिया। विभाग ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के पीछे अवैध रूप से हो रहे निर्माण को जेसीबी की सहायता से गिरा दिया गया। जिले में बन रही अवैध कॉलोनियों के मुद्दे को अमर उजाला ने सात अक्तूबर के अंक में धड़ाधड़ कट रही अवैध कॉलोनियां, प्रशासन मौन शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को जिला नगर नियोजन विभाग अधिकारी दनेंद्र सिंह ने इंद्री में दो जगह बन रहे अवैध निर्माण गिरवाए है। डीटीपी दनेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीएम ऑफिस के पीछे लगभग एक एकड़ में बन रही अवैध कॉलोनी में टाइलों की दो सड़के बनी हुई थी, जोकि जेसीबी से गिराने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि इसी के साथ फुसगढ़ में नहर से आगे पाल कॉलोनी के पास दो एकड़ में बनी कॉलोनी में हुए अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान इंद्री बीडीओ राजकुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर कार्रवाई की गई। इसी दौरान इंद्री थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह पुलिस बल सहित मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें