फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : होने वाले बच्चों के लिए बना हैवान बना युवक, सात माह के सौतेले बेटे की जान ले ली

Tue, 20 Apr 2021 08:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी,  कैथल (हरियाणा) 

सार

आरोपी ने फार्म के मालिक के सामने आकर कबूल कर लिया कि उसी ने बच्चे की हत्या की है। पुलिस ने फार्म पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बच्चे की मौत - फोटो : demo pics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कैथल में एक व्यक्ति ने महज इसिलए अपने सात माह के सौतेले बेटे को मार डाला कि कहीं वह उसके होने वाले बच्चों के लाड़ प्यार में बाधा न बने। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


सीआईए-2 पुलिस थाने में डीएसपी कलायत सुनील कुमार ने बताया कि बिहार के दरभंगा के गांव डरिया निवासी काजल देवी की शिकायत के अनुसार 2017 में उसकी शादी गांव जजवार जिला मुजफ्फरपुर बिहार निवासी विजय कुमार के साथ हुई थी। करीब एक साल पहले उनका तलाक हो गया। जब तलाक हुआ था तो वह गर्भवती थी। सात महीने पहले उसे बेटा पैदा हुआ। उसका नाम उसने पीयूष रख दिया। उसके बाद उसकी पहचान गांव डरिया जिला दरभंगा बिहार निवासी रोशन यादव के साथ हुई। करीब तीन माह पहले उसने रोशन यादव से लव मैरिज की थी। 

शादी के बाद वे दोनों साथ रहने लगे। करीब 5-6 दिन पहले काजल और रोशन दिल्ली से हरियाणा आ गए और गांव रोहेड़ा में प्रवीन के मुर्गी फार्म पर काम करने लगे। 18 अप्रैल की दोपहर को उसका पति रोशन पीयूष को दूध पिला रहा था, लेकिन बच्चे ने दूध नहीं पीया। इस बारे काजल ने फार्म के मालिक को बताया। मालिक प्रवीण कुमार तुरंत कार लेकर आए और अपने दूसरे नौकर संजू व सुनीता के साथ राजौंद निजी अस्पताल में  बच्चे को लेकर गए। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत करार दे दिया। वे वापस मुर्गी फार्म पर आ गए। जब वे फार्म पर पहुंचे तो रोशन नहीं मिला। इस बारे महिला ने राजौंद थाना में शिकायत दी। साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि उसके बच्चे की हत्या आरोपी रोशन ने ही मुंह दबाकर की है।
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि बाद में आरोपी ने फार्म के मालिक के सामने आकर कबूल कर लिया कि उसी ने बच्चे की हत्या की है। पुलिस ने फार्म पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने कहा कि आरोपी ने हत्या इसलिए की है कि कहीं यह बच्चा उसके होने वाले बच्चों के लाड़ प्यार में बाधा न बनें। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें