फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : मायके गई थी पत्नी, अर्थी पर लौटी, शव देख पति ने खुद को गोली मार ली 

Tue, 20 Apr 2021 07:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

पुलिस के अनुसार, महिला अपने प्रेमी के साथ गई थी। दोनों ने जहर खाया, महिला की मौत हो गई और प्रेमी गंभीर है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का शव देख खुद को गोली मार ली। वारदात जालंधर के मिट्ठापुर की है। यहां पंजाब पुलिस से रिटायर कर्मचारी के बेटे ने पत्नी का शव देख अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मॉडल टाउन के एसीपी हरिंदर सिंह गिल पहुंचे और मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन


सेवामुक्त पुलिसकर्मी ने बताया कि उनका बेटा ड्राइवर था। उसकी शादी 19 साल पहले हुई थी। कुछ समय से उसकी पत्नी मायके में ही रह रही थी। सोमवार देर रात उनके बेटे को फोन आया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। उसके बाद पत्नी का शव जब उनके घर पहुंचा तो वह शव देखकर तनाव में आ गया और उसने दूसरे कमरे में जाकर खुद को गोली मार ली। 

एसीपी गिल का कहना है कि महिला घर से यह कहकर गई थी कि उसकी भाभी की डिलीवरी होनी है। वह मायके में रह रही थी। सोमवार शाम को वह अपने प्रेमी लाली के पास चली गई। लांबड़ा के एक गांव में दोनों ने जहर निगल लिया। इससे महिला की मौत हो गई। प्रेमी गंभीर हालत में है। सोमवार देर रात महिला के भाई को सूचना मिली कि उसका शव लांबड़ा के गांव में पड़ा है। महिला का भाई शव घर ले आया। मंगलवार को परिवार वाले शव ससुराल लेकर पहुंचे। पति ने जब शव देखा तो उसने खुद को गोली मार ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें