फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 7 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर 7 लाख ठगे, पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव खरौदी में एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कृष्ण कुमार ने बताया कि वह भी अपने बेटे अमनदीप शर्मा को विदेश भेजने का इच्छुक था। गांव के ही एक व्यक्ति के माध्यम से कृपाल सिंह से मिले थे। कृपाल ने कहा था कि वे युवकों को विदेश भेजने का काम करता है और वह उसके बेटे को इंग्लैंड भेज देगा। इसकी एवज में उसे 15 लाख रुपये देने होंगे। आरोपी ने पहले उनसे 7 लाख रुपये की मांग की। कृपाल उनसे 2 लाख रुपये 21 जून 2017 को ले गया और 5 लाख रुपये सुराजदीन एजेंट के खाते में डलवाए। उसके बाद आरोपी ने कहा कि उसके बेटे का 6 माह वीजा लग गया है। आरोपी उसके बाद उसके बेटे को ट्रेन के माध्यम से दिल्ली से मुंबई लेकर गया। इस दौरान उसका बेटा 15 दिन मुंबई में रहा और वापस आ गया। इसके बाद फिर से आरोपी 24 नवंबर 2017 को उसके बेटे को चंडीगढ़ से मुंबई हवाई जहाज से लेकर गया। लेकिन कुछ दिन मुंबई में रहने के बाद वापस अपने घर आ गया। आरोपी ने उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा। तब तक उसके बेटे की वीजा अवधि भी खत्म हो गई थी। आरोपी उसके बेटे को विदेश नहीं भेज पाया और न ही उसके पैसे वापस दिए।
विज्ञापन

चीका पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपियों को बुलाकर समझौता भी करवा दिया था, लेकिन लिखित समझौते के अनुसार भी आरोपियों ने समय पर पैसे नहीं लौटाए। अब पुन: शिकायत मिलने पर चीका पुलिस ने दो आरोपियों कृपाल सिंह निवासी गांव हेमलवोड़ा (पिहोवा) व सुराजदीन निवासी अंधेरी वेस्ट (मुंबई) के खिलाफ धारा 420 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें