दो को घायल करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लिया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सिकंदर हत्याकांड में शामिल होने की गलतफहमी में दो युवकों को 14 अक्टूबर को घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इन आरोपियों में संजीव काकु, अजय कुमार व विशाल कुमार निवासी चीका शामिल हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
मामले के अनुसार 14 अक्टूबर को संदीप निवासी चाणचक अपनी गाड़ी में कल्लर माजरा निवासी बधवा राम को उसके घर छोड़ने गया था। करीब 8:45 बजे पिहोवा रोड चीका पर उसकी गाड़ी खराब हो गई। जहां उसने संकू निवासी चाणचक को भी बुला लिया। कुछ समय बाद अचानक भागल की तरफ से गाड़ी में सवार व चीका की तरफ से 2 बाइकों पर सवार हथियारों से लैस कुछ अज्ञात आरोपियों ने उन पर हमला करते हुए दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हेें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कबूला कि उन्हें कुछ समय पहले हुए सिकंदर हत्याकांड मामले में शामिल एक आरोपी के वहां होने की गलत जानकारी मिली थी। अंधेरा होने की वजह से वे अनजाने में वारदात को अंजाम दे बैठे। आरोपियों से व्यापक पूछताछ की जा रही है।
- सिकंदर हत्याकांड में शामिल होने की गलतफहमी में दिया था घटना को अंजाम
फोटो नंबर- 24