दहेज के लिए महिला की हत्या, केस दर्ज
6 लोगों की खिलाफ केस दर्ज किया
फोटो संख्या-13 व 14
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव बहर-पिसौल में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। लड़की के पिता बहर-पिसौल मोहन ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी संदीप कौर की शादी 4 साल पहले खरकड़ा गांव में निवासी बलवंत सिंह के साथ की थी। जिसमें उन्होंने काफी दान-दहेज भी दिया था। इसके बावजूद लड़का पक्ष उनसे दहेज की मांग करता था। इसके बाद परिवार में बार-बार झगड़ा रहा था। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पुत्री का ससुर भी शारीरिक शोषण भी करते थे। शनिवार रात को उसकी बेटी को तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
वहीं मृतिका की बहन सुखो देवी ने बिलखते हुए बताया की हत्या से पहले उसकी बहन की सारी रात पिटाई की गई और सिर पर चोट मारकर हत्या की गई और सुबह उसकी बहन के शव को उसकी सास द्वारा शव को आग के हवाले करने की कोशिश की गई। इस बात की सूचना मिलने पर उसके मायके वाले पहुंचे और पूरे मामल की शिकायत पुलिस को दी।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी केहर सिंह ने बताया की घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पता चला कि उसकी दहेज के लिए हत्या की गई। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में उसके पति बलवंत सिंह, सास-ससुर, देवर सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।