फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये की नकदी, एक ट्रक व दो मोटर साइकिल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने चार जगहों से नकदी समेत समेटा सामान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चोरी के चार मामलों में चोर एक गोदाम बने कमरे का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये की नकदी, एक ट्रक व दो मोटर साइकिल चोरी कर ले गए। चारों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में सीवन गेट निवासी मदन लाल ने बताया कि शेरगढ़ रोड पर उसने एक गोदाम में कमरा लिया हुआ है। 3 अप्रैल की रात को चोर उसके उसके कैमरे से 60 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में राजौंद के गांव नीमवाला निवासी सुरेंद्र ने बताया कि 4 दिसंबर को उसने अपना ट्रक गांव नरवल में खड़ा किया था। वहां से किसी ने उसका ट्रक चोरी कर लिया। एएसआई बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में गली नंबर तीन फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी बलवान सिंह ने बताया कि 28 नवंबर को किसी ने ढांड रोड रॉयल पैलेस के सामने से उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। हेड कांस्टेबल अमरजीत ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चौथे मामले में राजौंद पुलिस गांव गुलियाना निवासी दामयंती देवी ने बताया कि 24 नवंबर को किसी ने उनकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। एएसआई रोहतास ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें