फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने लूटी 6 हजार से अधिक की राशि, पहले सिविल लाइन थाने में नहीं सुनीं किसी ने, एसपी से मिलने गया तो मिलने नहीं दिया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबू जी! रुपये लूटने वाले पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
विज्ञापन

- दो युवकों ने यूपी के हरदोई निवासी रेहड़ी वाले किशोर से लूटी छह हजार से अधिक
- पहले सिविल लाइन थाने में नहीं सुनीं किसी ने, एसपी से मिलने गया तो मिलने नहीं दिया गया
- लूट के दौरान मौके पर आरोपियों की छूटी होमगार्ड के जवान की बेल्ट, कंधे पर लगने वाले स्टार व दो फाइलें
फोटो संख्या-31 व 32
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बाबू जी हमारी कोई नहीं सुन रहा। हम अपने साथ हुई लूट के मामले में कार्रवाई के लिए भटक रहे हैं। पिता जी बीमार रहते हैं तो यहां रेहड़ी लगाकर उनके इलाज व परिवार के लिए दो रोटी लायक कमा रहे हैं। हमसे दो युवकों ने 6 हजार रुपये से अधिक की राशि लूट ली...। यह पीड़ा उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी 17 साल के जितेंद्र की है। जो करनाल रोड पर पूर्व डीसी आवास के बाहर पेठे की रेहड़ी लगा रहा है।
दो-तीन माह पहले ही उत्तर प्रदेश से आए जितेंद्र ने बताया कि 14 अक्तूबर को दो युवक उसके पास आए और दोनों ने उससे 2 हजार रुपये के छुट्टे देने को कहा। उसने जैसे ही अपनी जेब से पूरे दिन की सेल की राशि निकाली तो दोनों उस नकदी पर झपट्टा मार कर भाग गए। भागते समय उनके पास से दो फाइलें, एक होमगार्ड की बेल्ट व कंधे पर लगाए जाने वाले स्टार गिर गए। जिन्हें लेकर वह सिविल लाइन पुलिस थाने पहुंचा। जहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद सोमवार को वह एसपी से मिलने के लिए लघु सचिवालय गया। जहां उसे एसपी से नहीं मिलने दिया गया और सीधा सिविल लाइन पुलिस थाने भेज दिया। पुलिस थाने में पुलिसकर्मियों का सीधा सवाल था कि एसपी के पास क्योेें गया? इसके बाद विकास नामक कर्मचारी ने उससे शिकायत, बेल्ट, वे फाइलें व कंधे पर लगाए जाने वाले स्टार ले लिए और कहा कि यह सारी चीजें अब माल मुकदमा में दर्ज हो गई हैं। इसलिए वह इन्हें वापस नहीं कर सकता। उसने कहा कि उसकी मांग है कि उन युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो क्या लुटेरे होमगार्ड के जवान थे? : जिन दो युवकों ने यह लूट की थी। उनके पास से गिरी होमगार्ड की बेल्ट, स्टार व दो फाइलों से संदेह हो रहा है कि यह लूट होमगार्ड के जवानों द्वारा भी की जा सकती है। हालांकि जांच के बाद ही इस बात की पुष्टि हो पाएगी। लेकिन फाइलों पर लिखे गए नाम व बेल्ट जैसे सामान से होमगार्ड विभाग से ही जुड़े दो युवकों पर संदेह जा रहा है।
एसपी आस्था मोदी ने कहा कि यदि बच्चे के साथ घटना हुई है तो मामले की जांच की जाएगी। जिस किसी ने भी इस वारदात को अंजाम दिया है, उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें